Skip to main content

Pharmacist @ NRHM-M.P.

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला विदिशा

क्रमांक/आर.सी.एच./एन.आर.एच.एम./2014/6300विदिशा, दिनांक 11.06.2014
विज्ञप्ति
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क औषधि वितरण केन्द्रों हेतु फार्मासिस्ट की संविदा नियुक्ति हेतु दिनांक 31 मार्च, 2015 तक के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
क्रमांकपद का नामपद की संख्याशैक्षणिक एवं अन्य अर्हतायेंमासिक मानदेय राशिआयु
1.फार्मासिस्ट32(1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ फार्मेसी कौंसिल में जीवित पंजीयन।
(2) बीफार्मा व एम.फार्मा डिग्रीधारी को प्राथमिकता।
(3) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था (AIECT/UGC) से कम्प्यूटर संबंधी योग्यताधारी को प्राथमिकता दी जायेगी।
(4) औषधि भंडारण/वितरण में किसी शासकीय विभाग में कम से कम 02 वर्ष कार्यानुभव को प्राथमिकता दी जायेगी।
(5) आवेदक म.प्र. का मूल निवासी हो।
रुपये 15000/-प्रतिमाहन्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष महिला अभ्यर्थियों हेतु 45 वर्ष से अधिक नहीं।
आवेदन पत्र नियत प्रारूप में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विदिशा के पते पर पंजीकृत डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से दिनांक 30.06.2014 को सायं 5.00 बजे के पूर्व पहुचना अनिवार्य है, इसके उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदक को आवेदन पत्र के ऊपर स्वयं का एवं स्वयं के द्वारा अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज का एक फोटो चस्पा करना होगा। अनुभव मान्य किये जाने हेतु शासकीय संस्थान/परियोजना द्वारा जारी वेतन/मानदेय पत्रक, टी.डी.एस. कटौत्रा/मानदेय वाउचर की छायाप्रति संबंधी दस्तावेज अथवा मानदेय प्राप्ति के संबंध में न्यूनतम 2 वर्ष के बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त पद की नियुक्ति शासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप मेरिट आधार पर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए की जायेगी। चयन समिति को यह अधिकार होगा कि वह बिना कारण बताये आवेदनों को अमान्य अथवा निरस्त कर सकती है, अथवा चयन प्रक्रिया को निरस्त भी कर सकती है।
आवेदन का प्रारूप
(1) पदनाम (2) आवेदक का पूरा नाम (3) पिता/पति का पूरा नाम (4) आयु (5) लिंग (6) आवेदक का वर्तमान तथा स्थाई पता (7) संपर्क - दूरभाष/मोबाइल एवं ई-मेल (8) जन्मतिथि (प्रमाण पत्र संलग्न करें) (9) जाति (10) शैक्षणिक योग्यता (11) अनुभव।
नोट :- समस्त प्रमाण पत्रों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करें एवं आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर फार्मासिस्ट पद हेतु आवेदन अवश्य लिखें।
घोषणा पत्र
मैं प्रमाणित करता/करती हूँ कि उपरोक्त वर्णित विवरण मेरे ज्ञान एवं विश्वास में सत्य है, इसमें मेरे द्वारा कोई भी सत्य छुपाया नहीं गया है। मेरे द्वारा प्रस्तुत जानकारी गलत पाई जाने पर समिति को आवेदन पत्र निरस्त करने एवं कानूनी कार्यवाही करने का पूर्ण अधिकार होगा।
स्थान :-
दिनांक :-आवेदक का नाम एवं हस्ताक्षर
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-विदिशा

Comments

Popular posts from this blog

Ready to act: Pharmacist on 2 Oct 2011

Good news for all Pharma aspirants and pharmacists!! From 2nd Oct 2011 onwards medicines will be distributed free of cost in all Govt. Hospitals and dispenseries in Rajasthan and as per LAWS, this task must be accomplished only by PHARMACIST. In this aspects, there will be a need of  atleast 15,000 Pharmacists in Ist phase. So there are a lot of opportunities for future and current Pharmacists to serve people and Govt. So motivate people to become a part of our profession. If Govt. of Rajasthan does not creat these vacancies, there will be great agitation all over Rajasthan. I request you all on behalf of PHARMA-XL... and all pharmacists of Rajasthan along with Youth Pharmacist Welfare Association to kindly keep watch on it. And get ready to fight for your RIGHTS!!